हमीरपुर जाने वाले ध्यान दें! इस दिन तक बंद रहेगी झनिक्कर-बढार सड़क

Edited By Jyoti M, Updated: 01 Oct, 2025 05:19 PM

hamirpur the jhanikkar badhar road will remain closed until this day

लोक निर्माण विभाग के समीरपुर उपमंडल के अंतर्गत झनिक्कर-बढार सड़क की मरम्मत एवं अपग्रेडेशन के कार्य के चलते इस सड़क पर वाहनों की आवाजाही 30 अक्तूबर तक बंद कर दी गई है। इस संबंध में आदेश जारी करते हुए भोरंज के एसडीएम शशिपाल शर्मा ने बताया कि...

भोरंज। लोक निर्माण विभाग के समीरपुर उपमंडल के अंतर्गत झनिक्कर-बढार सड़क की मरम्मत एवं अपग्रेडेशन के कार्य के चलते इस सड़क पर वाहनों की आवाजाही 30 अक्तूबर तक बंद कर दी गई है।  

इस संबंध में आदेश जारी करते हुए भोरंज के एसडीएम शशिपाल शर्मा ने बताया कि झनिक्कर-बढार सड़क की मरम्मत एवं अपग्रेडेशन के कार्य को सुचारू रूप से जारी रखने तथा इसे अतिशीघ्र पूरा करने के लिए इस सड़क पर यातायात 30 अक्तूबर तक बंद किया गया है।

इस दौरान क्षेत्र के वाहन चालक पंजोत-कंजयाण-डेरा परोल सड़क से आवाजाही कर सकते हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!