एक ही परिवार के 3 भाई-बहन सहित 4 लोग कोरोना पॉजिटिव

Edited By Kuldeep, Updated: 29 Jun, 2020 08:03 PM

hamirpur family 4 corona positive

सोमवार को जिला हमीरपुर में कोरोना संक्रमित के 4 मामले सामने आए हैं, वहीं 23 जून को कोरोना पॉजिटिव आए सुजानपुर के पुआड़ निवासी 70 वर्षीय व्यक्ति की हालत खराब होने पर उन्हें मैडीकल कालेज नेरचौक रैफर कर दिया है।

हमीरपुर (ब्यूरो): सोमवार को जिला हमीरपुर में कोरोना संक्रमित के 4 मामले सामने आए हैं, वहीं 23 जून को कोरोना पॉजिटिव आए सुजानपुर के पुआड़ निवासी 70 वर्षीय व्यक्ति की हालत खराब होने पर उन्हें मैडीकल कालेज नेरचौक रैफर कर दिया है। सी.एम.ओ. हमीरपुर डा. अर्चन सोनी ने बताया कि सोमवार को भोरंज ब्लाक से एक ही परिवार के 3 भाई-बहन पॉजिटिव आए हैं जोकि चंडीगढ़ से आए थे तथा गृह संगरोध थे जबकि टौणीदेवी ब्लाक से एक अन्य व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव है जोकि अपने परिवार के 6 सदस्यों के साथ दिल्ली से लौटा था तथा सासन स्थित संस्थागत संगरोध में थे। भोरंज ब्लाक के जीजवीं क्षेत्र के दलालड़ गांव से 28 व 26 वर्षीय पुरुष अपनी 24 वर्षीय बहन के साथ गृह संगरोध में थे जबकि टौणीदेवी ब्लाक के भेरड़ा निवासी 70 वर्षीय व्यक्ति संस्थागत संगरोध में था, जिन्हें कोविड केयर सैंटर भेज दिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!