हमीरपुर के गौडा नशा मुक्ति केंद्र में युवक की मौत

Edited By Kuldeep, Updated: 01 Feb, 2026 10:35 PM

hamirpur drug abuse young man death

रविवार को हमीरपुर शहर के गौडा क्षेत्र में चल रहे एक नशा मुक्ति केंद्र में सरकाघाट क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले एक युवक की मौत होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

हमीरपुर (अजय): रविवार को हमीरपुर शहर के गौडा क्षेत्र में चल रहे एक नशा मुक्ति केंद्र में सरकाघाट क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले एक युवक की मौत होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवक की मौत किस वजह से हुई इसके बारे में सदर पुलिस छानबीन में जुट गई है। मृतक की पहचान साहिल ठाकुर (29) निवासी लोअर बरोट फतेहपुर तहसील सरकाघाट जिला मंडी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार युवक के परिजनों ने 27 जनवरी को उसे गौड़ा में चल रहे एक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती करवाया था जोकि रविवार दोपहर को यहां अचेत अवस्था में पाया गया। नशा मुक्ति केंद्र के संचालकों को इस घटना की जानकारी मिली तो वे उसे उपचार के लिए मैडीकल कॉलेज हमीरपुर ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

सदर थाना प्रभारी इंस्पैक्टर कुलवंत सिंह को जब इस घटना की सूचना मिली तो उन्होंने तुरंत पुलिस टीम मौके पर भेजी। रविवार शाम को पुलिस की देखरेख में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई है। नशा मुक्ति केंद्र में युवक की अचानक हुई मौत से हर कोई स्तब्ध है। मामले की पुष्टि एएसपी राजेश उपाध्याय ने की है। उन्होंने कहा कि पुलिस हर एंगल से मामले की छानबीन कर रही है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!