Shimla: 4 बार पकड़ा, 2 मामलाें में काटी सजा...फिर नहीं सुधरा आदतन अपराधी, अब पुलिस ने किया ऐसा हाल

Edited By Vijay, Updated: 03 Mar, 2026 08:14 PM

habitual offender

शिमला जिले में लंबे समय से नशे की तस्करी कर रहे आदतन अपराधी को शिमला पुलिस ने पिट एनडीपीएस के तहत 3 महीने के लिए जेल में भेजा दिया है। पुलिस थाना ननखड़ी की टीम ने प्रेमराज उर्फ आईडी मेहता....

शिमला (राजेश): शिमला जिले में लंबे समय से नशे की तस्करी कर रहे आदतन अपराधी को शिमला पुलिस ने पिट एनडीपीएस के तहत 3 महीने के लिए जेल में भेजा दिया है। पुलिस थाना ननखड़ी की टीम ने प्रेमराज उर्फ आईडी मेहता उर्फ संतोष मेहता निवासी गांव जगोट, तहसील ननखड़ी को पीआईटी एनडीपीएस अधिनियम के तहत हिरासत में लिया है। आरोपी को 3 माह के लिए जिला सुधार गृह कैथू शिमला भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से मादक पदार्थ तस्करी में संलिप्त रहा है और उसके खिलाफ एनडीपीए अधिनियम 1985 के तहत कई मामले दर्ज हैं। उसे अब तक 4 बार गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें से 2 मामलों में वह दोष सिद्ध हो चुका है, जबकि 2 प्रकरण अभी न्यायालय में विचाराधीन हैं। दर्ज मामलों में वर्ष 2012 में थाना रामपुर क्षेत्र में 300 ग्राम चरस बरामदगी, वर्ष 2018 में थाना ननखड़ी में 107 ग्राम चरस बरामदगी के मामलों में उसे सजा हो चुकी है। इसके अलावा वर्ष 2023 में 9.93 ग्राम चरस और वर्ष 2024 में 18.59 ग्राम हैरोइन (चिट्टा) बरामदगी के मामले अदालत में लंबित हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी की बार-बार संलिप्तता को देखते हुए लोकहित और जनस्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए यह निरोधात्मक कार्रवाई की गई है।

24 आदतन व संगठित नशा तस्करों को भेजा जा चुका जेल
पिछले लगभग एक माह में जिला पुलिस शिमला 24 आदतन व संगठित नशा तस्करों को डिटैंशन ऑर्डर के तहत तीन-तीन माह के लिए जेल भेज चुकी है। जिला पुलिस शिमला ने स्पष्ट किया है कि नशे के खिलाफ जीरो टॉलरैंस नीति के तहत अभियान लगातार जारी रहेगा और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

38 मामले राज्य सरकार को भेजे
शिमला पुलिस ने पिट एनडीपीएस के तहत आदतन अपराधियों पर कार्रवाई करने के लिए 38 प्रस्ताव अभी तक राज्य सरकार को भेजे हैं। इनमें से 25 आदतन अपराधियों को हिरासत में लेने के लिए अनुमति मिल चुकी है। 24 को पुलिस ने हिरासत में लिया है। अन्य अपराधियों को हिरासत में लेने के लिए भी शिमला पुलिस प्रस्ताव तैयार कर राज्य सरकार को भेजे रही है। इसके अलावा एनडीपीएस एक्ट में भी लगातार कार्रवाई की जा रही है।

हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!