Edited By Vijay, Updated: 14 Dec, 2022 10:37 PM

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान सलाहकार (सूचना प्रौद्योगिकी एवं नवाचर) के साथ ही मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान ने बुधवार को अपना-अपना कार्यभार संभाल लिया। इस दौरान दोनों कांग्रेस नेताओं को बधाई देने वालों का उनके...
शिमला (राक्टा): मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान सलाहकार (सूचना प्रौद्योगिकी एवं नवाचर) के साथ ही मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान ने बुधवार को अपना-अपना कार्यभार संभाल लिया। इस दौरान दोनों कांग्रेस नेताओं को बधाई देने वालों का उनके कार्यालयों में दिन भर तांता लगा रहा। इस मौके पर गोकुल बुटेल ने कहा कि कांग्रेस हाईकमान ने एक सरल स्वभाव, ऊर्जावान और संघर्ष द्वारा आम परिवार से निकलकर आए ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री पद की अहम जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कहा कि हिमाचल की जनता के साथ ही युवा वर्ग को नई सरकार से बहुत उम्मीदें हैं। सरकार का प्रयास रहेगा कि किस तरह से नई सोच के माध्यम से हिमाचल को एक मॉडल राज्य बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि सुखविंदर सिंह सुक्खू युवा सोच वाले मुख्यमंत्री हैं। वह भलीभांति परिचित हैं कि हिमाचल को किस तरह से विकास की दिशा में आगे ले जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार के पहले बजट में कई चीजें देखने को मिलेंगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पहले ही कह चुके हैं कि 10 चीजों को न पकड़ कर हर विभाग हर साल 1 से 2 चीजों को पकड़े और समय रहते उस कार्य को धरातल पर अमलीजामा पहनाए। ऐसा न हो कि 10 चीजों को पकड़े और धरातल पर बाद में कुछ भी नजर न आए।
सीएम के विजन को जनता तक पहुंंचाया जाएगा : चौहान
सीएम के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान ने पदभार संभालने के बाद कहा कि ये मेरे लिए बड़े सौभाग्य की बात है कि मुख्यमंत्री ने जमीन से जुड़े एक आम कार्यकर्ता को अहम जिम्मेदारी दी है। इसके लिए उन्होंने सीएम के साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सहित अन्य नेताओं का आभार जताया है। चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री का प्रदेश के विकास को लेकर जो विजन और सोच है, उसे हिमाचल की जनता तक पहुंचाने का पूरी निष्ठा व ईमानदारी से पूरा प्रयास किया जाएगा।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here