सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

Edited By Kuldeep, Updated: 15 Nov, 2021 06:40 PM

ghumarwin road accident bike rider death

घुमारवीं पुलिस थाना के तहत आने वाले घुमारवीं-सरकाघाट हाईवे पर हारकुकार कस्बे में बीती रात को सड़क हादसे में बाईक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि इस हादसे में दो अन्य युवक घायल हो गए। मृतक की पहचान राकेश कुमार (32) गांव हारकुकार के रूप में हुई है।

घुमारवीं (कुलवंत): घुमारवीं पुलिस थाना के तहत आने वाले घुमारवीं-सरकाघाट हाईवे पर हारकुकार कस्बे में बीती रात को सड़क हादसे में बाईक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि इस हादसे में दो अन्य युवक घायल हो गए। मृतक की पहचान राकेश कुमार (32) गांव हारकुकार के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार बीती रात को तीन युवक बाईक पर सवार होकर दकड़ी चौक से कुठेड़ा की ओर जा रहे थे।

अचानक हारकुकार के समीप उनकी बाइक स्किड हो गई। जिसमें बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगो ने तीनों युवकों को अस्पताल पहुंचाया। जहां पर गंभीर रूप से घायल हारकुकार के राकेश कुमार ने दम तोड़ दिया। इसके अलावा एक अन्य युवक को हमीरपुर अस्पताल रैफ र किया गया है। डी.एस.पी. घुमारवीं अनिल ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। वहीं खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने सिविल अस्पताल घुमारवीं पहुंचकर मृतक के परिजनों के साथ मिलकर हादसे पर शोक व्यक्त किया और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!