Edited By Kuldeep, Updated: 05 Apr, 2026 04:58 PM

सदर थाना के अंतर्गत आते भिड़ा क्षेत्र में गत मंगलवार देर रात को वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हुए लाहड़ निवासी बाइक सवार ने पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
हमीरपुर (अजय): सदर थाना के अंतर्गत आते भिड़ा क्षेत्र में गत मंगलवार देर रात को वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हुए लाहड़ निवासी बाइक सवार ने पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। युवक की मौत से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। युवक की पहचान कार्तिक धीमान पुत्र मनीष कुमार निवासी लाहड़ जिला हमीरपुर के रूप में हुई है।
काबिलेगौर है कि गत मंगलवार रात को बाइक पर सवार होकर जा रहा उक्त युवक एक वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप में घायल हो गया था। इसकी गंभीर हालत के मद्देनजर डाक्टर्स ने इसे पीजीआई रैफर कर दिया था। घटना के दौरान वाहन चालक मौके से फरार हो गया था। हालांकि पुलिस ने वाहन को आइडैंटिफाई कर जब्त कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम करवाने के लिए सदर पुलिस टीम चंडीगढ़ रवाना हो गईं है। मामले की पुष्टि एएसपी राजेश उपाध्याय ने की है।