Bilaspur: 500 ग्राम चरस की खेप के साथ युवक गिरफ्तार

Edited By Kuldeep, Updated: 10 Mar, 2026 11:05 PM

ghumarwin charas youth arrested

घुमारवीं थाना क्षेत्र के तहत कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर बलोह-मल्यावर लिंक रोड पर गश्त के दौरान पुलिस ने एक युवक को 500 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है।

घुमारवीं (जम्वाल): घुमारवीं थाना क्षेत्र के तहत कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर बलोह-मल्यावर लिंक रोड पर गश्त के दौरान पुलिस ने एक युवक को 500 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान निमत राम पुत्र डुगलू राम निवासी नडाहरा डाकघर रोपा तहसील स्यांज जिला कुल्लू के रूप में हुई है। जानकारी अनुसार मंगलवार शाम को उप निरीक्षक सुशील कुमार टीम के साथ गश्त पर थे तो तलाशी के दौरान उक्त व्यक्ति से 500 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना घुमारवी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है तथा गहन छानबीन की जा रही है। डीएसपी विशाल वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि नाकाबंदी से नशीले पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने का प्रयास जारी है व मामले में जांच चल रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!