Bilaspur: आग लगने से पशुशाला राख, लाखों का नुक्सान

Edited By Kuldeep, Updated: 27 Jan, 2026 04:50 PM

ghumarwin cattle shed fire

थाना घुमारवीं क्षेत्र के अंतर्गत लुहारवीं गांव में एक पशुशाला में अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से पशुशाला के दरवाजे, टीन एंगल, घास सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया।

घुमारवीं (जम्वाल): थाना घुमारवीं क्षेत्र के अंतर्गत लुहारवीं गांव में एक पशुशाला में अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से पशुशाला के दरवाजे, टीन एंगल, घास सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। इस घटना में पीड़ित को लाखों रुपए के नुक्सान का अनुमान है। आग लगने का कारण प्रथम दृष्टया बिजली की सर्विस वायर में शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उनकी सहायता से आग पर काबू पाया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। पीड़ित महेन्द्र सिंह निवासी लुहारवीं ने इस संबंध में थाना घुमारवीं में शिकायत दर्ज करवाई है। उधर स्थानीय राजस्व विभाग के अधिकारी नुक्सान के आकलन में जुटे हुए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!