Edited By Vijay, Updated: 11 Mar, 2026 05:20 PM

पुलिस थाना तलाई की टीम ने यातायात चैकिंग और नाकाबंदी के दौरान एक बाइक से चरस बरामद कर 2 युवकों को गिरफ्तार किया है।
शाहतलाई (हिमल): पुलिस थाना तलाई की टीम ने यातायात चैकिंग और नाकाबंदी के दौरान एक बाइक से चरस बरामद कर 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गत रात्रि थाना तलाई की पुलिस टीम यातायात चैकिंग व नाकाबंदी के लिए सुन्हाणी पुल पर मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर बाइक (एचपी 87-0754) को जांच के लिए रोका, जिस पर 2 युवक सवार थे।
पुलिस द्वारा बाइक और युवकों की तलाशी ली गई। इस दौरान बाइक की सीट के नीचे से 407 ग्राम चरस बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने दोनों युवकों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवकों की पहचान तेजेन्द्र कुमार (24) पुत्र निवासी गांव सिमटी, तहसील थुनाग, जिला मंडी के रूप में हुई, जबकि बाइक पर पीछे बैठे युवक की पहचान चिराग ठाकुर (22) निवासी गांव वाईला, डाकघर जंजैहली, तहसील थुनाग, जिला मंडी के रूप में हुई। पुलिस ने इस संबंध में थाना तलाई में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है तथा यह भी पता लगाया जा रहा है कि बरामद चरस कहां से लाई गई थी और इसे कहां ले जाया जा रहा था। एसपी बिलासपुर संदीप धवल ने मामले की पुष्टि की है।
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here