किसानों के लिए वरदान साबित हो रही लहसुन की खेती

Edited By kirti, Updated: 03 Jan, 2020 01:08 PM

garlic farming is proving to be a boon for farmers

लहसुन की खेती पहाड़ी क्षेत्रों के किसानों के लिए वरदान बन रही है लहसुन की पैदावार बहुत ही अच्छी होने से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। देवभूमि हिमाचल का जिला सिरमौर के शिलाई क्षेत्र किसानों को इस बार लहसुन की अच्छी पैदावार से मुनाफा भी ज्यादा होने की...

 

शिलाई(रवि): लहसुन की खेती पहाड़ी क्षेत्रों के किसानों के लिए वरदान बन रही है लहसुन की पैदावार बहुत ही अच्छी होने से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। देवभूमि हिमाचल का जिला सिरमौर के शिलाई क्षेत्र किसानों को इस बार लहसुन की अच्छी पैदावार से मुनाफा भी ज्यादा होने की उम्मीद है। यह बातें यहां के किसान महसूस भी कर रहे हैं किसानों के लिए इस बार की बारिश अमृत की बूंद की तरह किसानों की फसलों को फायदा दे रही है। शिलाई क्षेत्र के पाब, दुगाना कांडो ,कफोटा गांव में लहसुन की पैदावार लोगों की किस्मत बदलने वाली है।

यहां के अधिकतर किसानों के लिए इस बार खुशी की घड़ी नजर आ रही है यहां के किसान खेतों में लहसुन की उपज देखकर चेहरे से ज्यादा खुशी झलका रहे हैं तो मन ही मन सही कीमत मिलने की उम्मीद भी जता रहे हैं कृषि विज्ञानिक के डॉक्टर सुखदेव सिंह पटियाल ने बताया कि किसानों को इस घने कोहरे और पाले से अपनी फसलों को बचाने के लिए हल्का-हल्का पानी का छिड़काव करना चाहिए ताकि फसलों में कोई रोग ना लगे। साथ ही उन्होंने कहा कि जीरो बजट की खेती किसानों के लिए लाभित हो रही है उसके बारे में भी यहां के लोगों को जानकारियां दी जा रही है। ताकि यहां का किसान भी आगे बढ़े।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!