Kangra: नक्की खड्ड के समीप तीखे मोड़ पर सीमैंट से भरा ट्रक पलटा

Edited By Kuldeep, Updated: 30 Nov, 2024 06:42 PM

garli cement truck overturned

जसवां प्रागपुर विधानसभा क्षेत्र के नक्की खड्ड पुल के पास सीमैंट से भरा ट्रक शनिवार सुबह उतराई व तीखे मोड़ पर पलट गया और सीमैंट खेत में बिखर गया।

गरली ( सन्नी): जसवां प्रागपुर विधानसभा क्षेत्र के नक्की खड्ड पुल के पास सीमैंट से भरा ट्रक शनिवार सुबह उतराई व तीखे मोड़ पर पलट गया और सीमैंट खेत में बिखर गया। हादसे में ट्रक चालक को मामूली चोट आई जबकि राहगीर राहुल शर्मा को गम्भीर चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार ट्रक ड्राइवर ने बताया कि ट्रक की ब्रेक फेल हो गई। घायल राहुल शर्मा को टांडा मेडिकल कालेज रैफर किया गया है। इस उतराई के तीखे मोड़ पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। ट्रक हादसे की रक्कड़ पुलिस थाना के एसएचओ किशोर चंद ने पुष्टि की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!