Edited By Kuldeep, Updated: 16 Mar, 2026 05:46 PM

जिला नूरपुर की सीआईए टीम ने 114.2 ग्राम चरस सहित 2 व्यक्ति गिरफ्तार किए हैं। दोनों आरोपी चम्बा जिले के रहने वाले हैं। एसपी नूरपुर कुलभूषण वर्मा ने बताया कि पुलिस टीम गश्त व नशा विरोधी अभियान के दौरान क्षेत्र कंडवाल, भदरोया, डमटाल व छन्नी आदि में...
इंदौरा (अजीज): जिला नूरपुर की सीआईए टीम ने 114.2 ग्राम चरस सहित 2 व्यक्ति गिरफ्तार किए हैं। दोनों आरोपी चम्बा जिले के रहने वाले हैं। एसपी नूरपुर कुलभूषण वर्मा ने बताया कि पुलिस टीम गश्त व नशा विरोधी अभियान के दौरान क्षेत्र कंडवाल, भदरोया, डमटाल व छन्नी आदि में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि 2 व्यक्ति राष्ट्रीय उच्चमार्ग-44 के पास एक्साइज बैरियर भदरोया के समीप सड़क किनारे बैठे हुए हैं तथा उनके पास एक कैरी बैग में भारी मात्रा में चरस मौजूद है और वे इसे बेचने की फिराक में हैं।
सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस टीम ने स्वतंत्र गवाहों को साथ लेकर मौके पर दबिश दी। मौके पर 2 संदिग्ध व्यक्ति बैठे हुए पाए गए। पूछताछ करने पर उन्होंने अपनी पहचान बलदेव (44) पुत्र नन्द लाल निवासी गांव मकण, डाकघर सनवाल, तहसील चुराह, जिला चम्बा तथा जीत (40) पुत्र लोभी निवासी गांव मकण, डाकघर सनवाल, तहसील चुराह, जिला चम्बा के रूप में बताई। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।