Edited By Kuldeep, Updated: 07 Mar, 2026 06:32 PM

जिला कांगड़ा पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ निरन्तर जारी विशेष अभियान के अंतर्गत पुलिस थाना धर्मशाला की टीम द्वारा गश्त के दौरान शक के आधार पर 29 वर्षीय अतुल भट्टी निवासी मोहल्ला शंकर नगर, होशियारपुर पंजाब के कब्जे से 6.74 ग्राम चिट्टा बरामद करने में...
धर्मशाला (ब्यूरो): जिला कांगड़ा पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ निरन्तर जारी विशेष अभियान के अंतर्गत पुलिस थाना धर्मशाला की टीम द्वारा गश्त के दौरान शक के आधार पर 29 वर्षीय अतुल भट्टी निवासी मोहल्ला शंकर नगर, होशियारपुर पंजाब के कब्जे से 6.74 ग्राम चिट्टा बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर उसके खिलाफ पुलिस थाना धर्मशाला में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस थाना धर्मशाला की टीम गश्त पर थी तो एक व्यक्ति जो जनजातीय भवन से टी फैक्टरी की ओर जा रहा था से 6.74 ग्राम चिट्टा बरामद किया। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी कांगड़ा अशोक रत्न ने कहा कि जिला कांगड़ा पुलिस का नशे के विरुद्ध यह अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा। नशे और अन्य अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।