शिमला में वाहनों से पैट्रोल चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पकड़े गए शातिरों में 4 नाबालिग भी शामिल

Edited By Vijay, Updated: 18 Feb, 2022 12:05 AM

gang stealing petrol from vehicles in shimla busted

शिमला जिले में वाहनों से पैट्रोल चुराने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। यह शातिर रात के समय में वाहनों से पैट्रोल चुराते थे। पुलिस द्वारा पकड़े गए शातिरों में 4 नाबालिग और 2 व्यक्ति शामिल हैं। पुलिस ने 2 व्यक्तियों को तो गिरफ्तार कर लिया है...

शिमला (जस्टा): शिमला जिले में वाहनों से पैट्रोल चुराने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। यह शातिर रात के समय में वाहनों से पैट्रोल चुराते थे। पुलिस द्वारा पकड़े गए शातिरों में 4 नाबालिग और 2 व्यक्ति शामिल हैं। पुलिस ने 2 व्यक्तियों को तो गिरफ्तार कर लिया है जबकि नाबालिगों से पूछताछ की जा रही है। शातिरों ने शहर के लक्कड़ बाजार पुलिस चौकी के तहत बदराश के केल्टी सड़क में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था।

बताया जा रहा है कि बदराश निवासी जितेंद्र सिंह बीती रात अपने मेहमानों को लाने जा रहा था, इसी बीच उसने पाया कि सड़क किनारे पार्क कुछ वाहनों की टंकियां टूटी हैं और कुछ युवक वाहनों से पैट्रोल निकालकर बोतलों में भर रहे हैं। जब उसने इन्हें पूछा तो वे फरार होने लगे। इतने में उन्होंने पुलिस को सूचित कर दिया। पुलिस ने उक्त युवकों में एक को दबोच लिया जबकि अन्य पांच शातिरों को वीरवार को पकड़ा है।

चोरी की वारदात को लेकर सदर थाना में आईपीसी की धारा 379,34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। सभी शातिर शिमला के मशोबरा इलाके के रहने वाले हैं। पुलिस की मामले को लेकर जांच जारी है। शिमला की अगर बात की जाए तो पहले भी यहां पर कई वाहनों से पैट्रोल चोरी हुआ है, ऐसे में पुलिस यह पता लगा रही है कि उक्त शातिरों पहले किस-किस जगह पर पैट्रोल चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!