Edited By Vijay, Updated: 18 Jun, 2023 07:16 PM

जिला चम्बा के जनजातीय क्षेत्र पांगी के दायरे में आने वाली किलाड़ बीट के हसकू जंगल में वन विभाग ने 4 तस्करों को पेड़ काटते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। जानकारी के अनुसार देर रात जब किलाड़-साच पास मार्ग के बीच आने वाले हसकू जंगल में वन काटुओं ने अवैध तरीके...
पांगी (वीरू): जिला चम्बा के जनजातीय क्षेत्र पांगी के दायरे में आने वाली किलाड़ बीट के हसकू जंगल में वन विभाग ने 4 तस्करों को पेड़ काटते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। जानकारी के अनुसार देर रात जब किलाड़-साच पास मार्ग के बीच आने वाले हसकू जंगल में वन काटुओं ने अवैध तरीके से देवदार के हरे-भरे पेड़ पर आरा चलाया तो देवदार का पेड़ टूटकर बीच सड़क पर गिरा गया। इसकी भनक जैसे ही वन विभाग की टीम को लगी तो उसने घटनास्थल पर पहुंचकर 4 लोगों को पेड़ काटते हुए रंगे हाथ दबोच लिया। वहीं एक आल्टो कार व पेड़ काटने में इस्तेमाल किए गए औजारों को भी जब्त कर लिया। वनरक्षक किलाड़ केवल सिंह ने बताया कि विभाग की टीम ने पुलिस की मदद से चारों आरोपियों को रंगे हाथ मौके पर गिरफ्तार किया तथा एक रात हवालात में रखने के बाद उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया है। पुलिस द्वारा जब चारों आरोपियों से पूछताछ की गई तो उनके द्वारा एक स्थानीय युवक के भी इस घटना में शामिल होने बारे जानकारी दी गई। इसके बाद पुलिस ने उस व्यक्ति को भी हिरासत में ले लिया।

5 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
पुलिस थाना पांगी में 5 आरोपियों के खिलाफ आईएफए एक्ट 32, 33 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की पहचान कमलेश कुमार पुत्र शिव राम निवासी बलवास तहसील चुराह, मोङ्क्षहदर कुमार पुत्र रघु राम निवासी कर्मड़ी तहसील चुराह, जीत सिंह पुत्र तारा चंद निवासी चुराह, अजय पुत्र इंद राज निवासी थमोह पांगी के रूप में हुई है। इस संबंध में पुलिस थाना पांगी के प्रभारी अशोक राणा ने बताया कि पुलिस टीम ने वन विभाग के वनरक्षक केवल सिंह की मदद से 4 तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। चारों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
वन माफिया के खिलाफ लगातार जारी रहेगी मुहिम : सचिन शर्मा
वन मंडल अधिकारी सचिन शर्मा ने बताया कि वन विभाग की ओर से कड़ा अभियान चलाया गया है। विभाग की ओर से वन अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से यह मुहिम लगातार जारी रहेगी ताकि पांगी घाटी में हर साल सक्रिय हो रहे वन माफिया पर शिकंजा कसा जा सके।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here