हिमाचल में आग का तांडव: 4 मकान जलकर राख, लाखों का नुकसान

Edited By Jyoti M, Updated: 19 Oct, 2025 02:03 PM

fire wreaks havoc in himachal 4 houses burnt to ashes

भांदल पंचायत के भिती धार में चूल्हे की चिंगारी से 4 लोगों के मकान राख के ढेर में तबदील हो गए। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है। हालांकि हादसे से लाखों का नुक्सान हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार उपमंडल सलूणी की पंचायत...

सलूणी, (शक्ति): भांदल पंचायत के भिती धार में चूल्हे की चिंगारी से 4 लोगों के मकान राख के ढेर में तबदील हो गए। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है। हालांकि हादसे से लाखों का नुक्सान हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार उपमंडल सलूणी की पंचायत भांदल के भिती अधवारी में मकान मालिक अपने मवेशियों को चराने के लिए पास के जंगल गए थे और घर में कोई नहीं था।

हादसे की सूचना पंचायत प्रधान सुरेश कुमार को दी। प्रधान सुरेश कुमार और पटवारी लोगों के साथ मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। पंचायत प्रधान ने प्रशासन और सरकार से मांग की कि चारों प्रभावितों को फौरी राहत राशि के साथ उनका प्रधानमंत्री आवास योजना में चयन किया जाए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!