हिमाचल के चंबा में हड़कंप, खेतों में मिला पाक चिन्ह वाला संदिग्ध गुब्बारा; एजेंसियां सतर्क

Edited By Swati Sharma, Updated: 18 Apr, 2026 04:30 PM

suspicious balloon bearing pakistani mark found in chamba himachal

Chamba News :  हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला में शनिवार सुबह उस समय भारी हड़कंप और सनसनी फैल गई, जब एक खेतों में "PIA" लिखा हुआ एक संदिग्ध "हवाई जहाज के आकार का गुब्बारा" पड़ा हुआ मिला। स्थानीय निवासियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस...

Chamba News :  हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला में शनिवार सुबह उस समय भारी हड़कंप और सनसनी फैल गई, जब एक खेतों में "PIA" लिखा हुआ एक संदिग्ध "हवाई जहाज के आकार का गुब्बारा" पड़ा हुआ मिला। स्थानीय निवासियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति का जायजा लिया।

पाक चिन्ह वाला संदिग्ध गुब्बारा

जानकारी के अनुसार, मामला जिले के गुब्डबारा लहौजी के खैरी क्षेत्र स्थित चलाड़ी गांव के समीप का है। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह एक स्थानीय ग्रामीण जब अपने पशुओं को चराने के लिए खेतों की ओर गया था, तो उसे असामान्य गुब्बारा दिखाई दिया। गुब्बारे पर पाकिस्तानी झंडा और विदेशी लिखावट देखकर ग्रामीण ने तुरंत इसकी जानकारी गांव के पूर्व प्रधान को दी, जिन्होंने पुलिस थाना खैरी को सूचित किया।

सेना के अधिकारियों को भी बुलाया गया

सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने गुब्बारे को अपने कब्जे में ले लिया। वहीं, मामले की संवेदनशीलता और अंतरराष्ट्रीय चिह्नों को देखते हुए सेना के अधिकारियों को भी बुलाया गया। पुलिस प्रशासन ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और घबराने की कोई बात नहीं है। बता दें कि हिमाचल प्रदेश में इस तरह का गुब्बारा पहली बार नहीं दिखा है। इससे पहले भी कई जिलों में भी समय-समय पर ऐसे गुब्बारे नजर आ जाते हैं। 

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!