कुल्लू में बिजली महादेव की पहाड़ियों पर आग का तांडव

Edited By Jyoti M, Updated: 12 Feb, 2026 01:16 PM

fire rages on the hills of bijli mahadev in kullu

कुल्लू जिला मुख्यालय के समीप प्रसिद्ध धार्मिक पर्यटन स्थल बिजली महादेव की पहाड़ियों में भीषण आग लग गई। इस घटना में क्षेत्र की बहुमूल्य वन संपदा को काफी क्षति पहुँचने की आशंका है।

कुल्लू। कुल्लू जिला मुख्यालय के समीप प्रसिद्ध धार्मिक पर्यटन स्थल बिजली महादेव की पहाड़ियों में भीषण आग लग गई। इस घटना में क्षेत्र की बहुमूल्य वन संपदा को काफी क्षति पहुँचने की आशंका है।

जानकारी के अनुसार, पहाड़ी पर सूखी घास (घासनी) अधिक होने के कारण लपटें तेजी से फैलीं और देर रात तक जंगल धधकता रहा। गनीमत यह रही कि हाल ही में हुई बारिश और बर्फबारी की वजह से पिछले कुछ दिनों से आग की घटनाओं में कमी आई थी, जिससे वन विभाग को कुछ राहत मिली थी। हालांकि, इस ताजा अग्निकांड ने विभाग की चिंता फिर से बढ़ा दी है।

फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है। वन विभाग और स्थानीय प्रशासन स्थिति का जायजा ले रहे हैं।  विभाग ने लोगों से अपील की है कि सूखे मौसम में जंगलों के पास सतर्कता बरतें ताकि प्रकृति को इस तरह के नुकसान से बचाया जा सके।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!