हिमाचल की युवती से मोहाली में हैवानियत! ब्लैकमेल कर कई बार किया दुष्कर्म; फिर वायरल कर दिया अश्लील वीडियो

Edited By Swati Sharma, Updated: 22 Feb, 2026 05:23 PM

himachal girl raped in mohali

हिमाचल डेस्क: मोहाली के खरड़ क्षेत्र में हिमाचल की 23 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म और उसका अश्लील वीडियो वायरल करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर खरड़ सिटी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिमाचल डेस्क: मोहाली के खरड़ क्षेत्र में हिमाचल की 23 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म और उसका अश्लील वीडियो वायरल करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर खरड़ सिटी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

धोखे से बनाया अश्लील वीडियो

जानकारी के मुताबिक, आरोपी की पहचान हिमाचल के हमीरपुर निवासी नरेंद्र कुमार के रूप में हुई है। पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वे काफी समय से आरोपी नरेंद्र के संपर्क में थी। युवती का आरोप है कि आरोपी उसे झांसे में लेकर एक सुनसान जगह ले गया और उसकी आपत्तिजनक वीडियो बना ली। फिर युवक वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करने लगा और कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। वहीं, अब युवक ने उसका अश्लील वीडियो इंटरनेट पर वायरल कर दिया है। इस घटना के बाद से पीड़िता सदमे में है।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

शिकायत मिलने के बाद हरकत में आई खरड़ सिटी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से आरोपी नरेंद्र कुमार फरार चल रहा है। पुलिस उसकी धरपकड़ के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जांच प्राथमिकता के आधार पर की जा रही है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!