Edited By Swati Sharma, Updated: 21 Feb, 2026 04:16 PM

Shimla News: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक ब्रिटिश नागरिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। लोअर कैथू स्थित एक होटल में ठहरे 86 वर्षीय ब्रिटिश पर्यटक बैरी एल्विन मॉस अपने कमरे में अचेत अवस्था में पाए गए, जिन्हें अस्पताल ले जाने पर...
Shimla News: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक ब्रिटिश नागरिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। लोअर कैथू स्थित एक होटल में ठहरे 86 वर्षीय ब्रिटिश पर्यटक बैरी एल्विन मॉस अपने कमरे में अचेत अवस्था में पाए गए, जिन्हें अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार, पुलिस को 20 फरवरी की देर रात करीब 12 बजे स्थानीय निवासी सूर्यवंशी ने सूचना दी कि उनके होटल के कमरा नंबर 103 में एक विदेशी पर्यटक फर्श पर बेसुध पड़ा हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी और डीएसपी की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
इसके बाद पर्यटक को आईजीएमसी शिमला ले जाया गया, लेकिन जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक बैरी एल्विन मॉस यूके के नागरिक थे। होटल स्टाफ के अनुसार, पर्यटक ने शराब का सेवन किया था। जब काफी समय तक कमरे से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली और उन्होंने दरवाजा नहीं खोला, तो स्टाफ ने दरवाजा खोलकर देखा, जहां वे फर्श पर गिरे हुए मिले।
कमरा नंबर 103 सील
वहीं, पुलिस ने कमरा नंबर 103 को सील कर दिया है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शवगृह में रखा गया है। पुलिस प्रशासन ने इस दुखद घटना के बारे में यूके दूतावास को आधिकारिक तौर पर सूचित कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि दूतावास से जवाब प्राप्त होने के बाद भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 194 के तहत आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें