Edited By Vijay, Updated: 16 May, 2025 06:12 PM

पुलिस थाना अम्ब के अंतर्गत ग्राम पंचायत बेहड़ जसवां में शुक्रवार दोपहर लगभग अढ़ाई बजे एक पोल्ट्री फार्म में अचानक भीषण आग लग गई।
अम्ब (अश्विनी): पुलिस थाना अम्ब के अंतर्गत ग्राम पंचायत बेहड़ जसवां में शुक्रवार दोपहर लगभग अढ़ाई बजे एक पोल्ट्री फार्म में अचानक भीषण आग लग गई। इस घटना में करीब 450 मुर्गों की मृत्यु हो गई है जबकि 10 बोरियां मुर्गी की फीड जलकर राख हो गई। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार इस दुर्घटना में लगभग 4 लाख रुपए का नुक्सान हुआ है।
जानकारी के अनुसार यह पोल्ट्री फार्म अरुण कुमार पुत्र शामलाल, वार्ड नंबर-4 गांव चक्क का है। अरुण कुमार के अनुसार आग पोल्ट्री फार्म की छत पर रखे सरकंडे और छत के नीचे लगाए गए प्लास्टिक पाइप (स्प्रिंकलिंग सिस्टम) में अचानक भड़क गई। इसके चलते पोल्ट्री फार्म की निचली सतह पर रखे लगभग 1000 मुर्गों में से करीब 450 मुर्गों की मृत्यु हो गई, वहीं अन्य मुर्गों की स्थिति भी चिंताजनक बनी हुई है।
उधर, एसएचओ अम्ब अनिल उपाध्याय ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here