Una: मैहतपुर में नाले के किनारे मिला माैत का सामान, पुलिस ने बैग कब्जे में लेकर शुरू की जांच

Edited By Vijay, Updated: 12 Aug, 2025 12:25 PM

huge cache of drugs recovered in mehtpur

ऊना जिला के मैहतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आते हंडोला नाले के किनारे उस समय हलचल मच गई जब सीआईडी की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की टीम को एक संदिग्ध बैग मिला, जिसमें प्रतिबंधित नशीली दवाइयों का बड़ा जखीरा बरामद हुआ है।

ऊना (सुरेंद्र): ऊना जिला के मैहतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आते हंडोला नाले के किनारे उस समय हलचल मच गई जब सीआईडी की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की टीम को एक संदिग्ध बैग मिला, जिसमें प्रतिबंधित दवाइयों का बड़ा जखीरा बरामद हुआ है। जानकारी के अनुसार टीम काे सूचना मिली कि हंडोला नाले के किनारे एक बैग पड़ा हुआ है, जिसमें बड़ी संख्या में प्रतिबंधित दवाइयां माैजूद हैं। सूचना मिलते ही टीम तुरंत माैके पर पहुंची और प्रतिबंधित दवाइयों से भरे बैग काे कब्जे में लिया। बैग में 15 हजार नशीले कैप्सूल और  गाेलियां पाईं गईं हैं। इनका प्रयोग आमतौर पर अवैध तस्करी और नशे के कारोबार में किया जाता है।

इस बरामदगी के बाद पुलिस को शक है कि इस इलाके में कोई संगठित ड्रग नैटवर्क सक्रिय है। संभावना जताई जा रही है कि तस्करों ने पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए यह बैग मौके पर छोड़ दिया हो। फिलहाल बैग को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।सूत्रों के अनुसार इस बरामदगी से नशे के नैटवर्क से जुड़े कई अहम सुराग मिलने की संभावना है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समाज को नशे के जाल से बचाया जा सके।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!