Edited By Vijay, Updated: 04 Dec, 2022 11:41 PM
हिमाचल प्रदेश में चुनाव परिणाम से पहले एग्जिट पोल प्रत्याशियों की धड़कनें बढ़ाएंगे। हालांकि एग्जिट पोल हमेशा ही सही नहीं रहे हैं, लेकिन यह कइयों के लिए सुखद तो कइयों की परेशानी भी बढ़ाएंगे। चुनावों को लेकर एग्जिट पोल सोमवार शाम साढ़े 5 बजे के बाद...
शिमला (भूपिन्द्र): हिमाचल प्रदेश में चुनाव परिणाम से पहले एग्जिट पोल प्रत्याशियों की धड़कनें बढ़ाएंगे। हालांकि एग्जिट पोल हमेशा ही सही नहीं रहे हैं, लेकिन यह कइयों के लिए सुखद तो कइयों की परेशानी भी बढ़ाएंगे। चुनावों को लेकर एग्जिट पोल सोमवार शाम साढ़े 5 बजे के बाद आएंगे। इनका प्रत्याशियों व राजनीतिक दलों के नेताओं सहित आम लोग भी इंतजार कर रहे हैं तथा उन्हें इनको लेकर उत्सुकता है। हालांकि प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले अधिकतर ओपिनियन पोल भाजपा के पक्ष में बताए गए हों लेकिन राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि एग्जिट पोल काफी हद तक नतीजों की तस्वीर साफ भी कर देते हैं। बता दें कि कई बार एग्जिट पोल गलत भी साबित होते रहे हैं। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिए 12 नवम्बर को वोट डाले गए थे तथा मतगणना 28 दिन बाद 8 दिसम्बर को हो रही है।
गुजरात चुनाव के कारण एग्जिट पोल पर थी पाबंदी
गुजरात चुनाव के कारण हिमाचल प्रदेश में भी एग्जिट पोल के प्रसारण पर पूर्ण पाबंदी लगाई हुई थी। लिहाजा मतगणना से 3 दिन पहले प्रसारित होने वाले एग्जिट पोल को लेकर उम्मीदवारों के साथ-साथ राजनीतिक विश्लेषकों में भी खासा उत्साह है।
दोनों दल अपनी जीत को लेकर आश्वस्त
विधानसभा चुनावों को लेकर हिमाचल प्रदेश के दोनों ही प्रमुख राजनीतिक दल कांग्रेस व भाजपा आश्वस्त हैं। दोनों ही दल अपनी-अपनी सरकार बनने का दावा जता रहे हैं।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here