Kangra: सरकारी भूमि पर कब्जा पड़ा महंगा, आरोपियों के अवैध निर्माण किए ध्वस्त

Edited By Kuldeep, Updated: 11 Dec, 2025 04:58 PM

encroaching on government land proved costly the illegal structures built by th

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा आरंभ किए गए नशामुक्त हिमाचल अभियान के तहत जिला पुलिस देहरा द्वारा नशे के खिलाफ लगातार सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

देहरा (राजीव): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा आरंभ किए गए नशामुक्त हिमाचल अभियान के तहत जिला पुलिस देहरा द्वारा नशे के खिलाफ लगातार सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान के अंतर्गत देहरा पुलिस द्वारा 23 व्यक्तियों की पहचान की गई है, जो नशे के कारोबार में लिप्त तथा आदतन अपराधी हैं। इन 23 लोगों पर पूर्व में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्दमे दर्ज हैं। गुप्त सूचनाओं, तकनीकी विश्लेषण व विस्तृत फील्ड जांच के आधार पर प्राप्त एक सोर्स रिपोर्ट के अनुसार पुलिस को इन 23 में से 6 आरोपियों द्वारा सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर निर्माण किए जाने की पुष्टि हुई। इस संबंध में जिला पुलिस देहरा द्वारा राजस्व विभाग से इन अवैध कब्जों और निर्माणों के बारे में आधिकारिक पत्राचार किया गया। इसके उपरांत कानून के अनुसार आगे की कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु संबंधित विभागों के साथ विस्तृत पत्राचार किया गया। राजस्व विभाग द्वारा हिमाचल प्रदेश भूमि राजस्व अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार इन सभी 6 आरोपियों के विरुद्ध सरकारी भूमि से अवैध कब्जा, निर्माण हटाने या ध्वस्त करने के निर्देश जारी किए गए। हिमाचल प्रदेश भूमि राजस्व अधिनियम, जिसके तहत सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करना दंडनीय है तथा प्रशासन ऐसे निर्माणों को हटाने का अधिकार रखता है।

राजस्व विभाग द्वारा जारी निर्देशों एवं नोटिसों के तहत जिला पुलिस देहरा ने हिमाचल प्रदेश भूमि राजस्व अधिनियम के अंतर्गत कानूनी प्रक्रिया अपनाते हुए 6 में से 4 आरोपियों के अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया है और शेष 2 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही विधिक प्रावधानों के अनुसार प्रक्रिया में है। जिन 4 लोगों के अवैध कब्जों के निर्माण ध्वस्त किए गए हैं, उनमें से 2 लोग पुलिस थाना रक्कड़ और 2 लोग पुलिस थाना देहरा से संबंधित हैं।

पुलिस थाना रक्कड़ से संबंधित सौरभ (28) पुत्र शीश पाल निवासी गांव सेरी तहसील प्रागपुर के सरकारी जमीन पर बनाए गए टीन के शैड को गिराया गया है। सुरेश कुमार (28) पुत्र चुरु राम निवासी गांव पीर सलूही तहसील रक्कड़ द्वारा सरकारी जमीन पर बनाए गए शौचालय को गिरा दिया गया है। पुलिस थाना देहरा के अंतर्गत पड़ते ढलियारा के सन्नी और विकास द्वारा ढलियारा के खड्ड में किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया है। एसपी देहरा मयंक चौधरी ने इसकी पुष्टि की है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!