Kangra: शिक्षा मंत्री ने फतेहपुर में किया 10 करोड़ की शैक्षणिक परियोजनाओं का भूमि पूजन

Edited By Vijay, Updated: 26 Jun, 2025 07:47 PM

education minister performed bhoomi pujan of educational projects

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने वीरवार काे फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में लगभग 20 करोड़ रुपए की लागत से प्रस्तावित 2 महत्वपूर्ण शैक्षणिक परियोजनाओं का भूमि पूजन कर विधिवत शिलान्यास किया।

फतेहपुर (अजय): शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने वीरवार काे फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में लगभग 20 करोड़ रुपए की लागत से प्रस्तावित 2 महत्वपूर्ण शैक्षणिक परियोजनाओं का भूमि पूजन कर विधिवत शिलान्यास किया। इनमें मंझार में पहले चरण में 14 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाला राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल और रैहन में 5.65 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली सार्वजनिक लाइब्रेरी शामिल हैं। इस अवसर पर फतेहपुर के विधायक एवं राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) भवानी सिंह पठानिया भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

शिक्षा को सर्वांगीण विकास की रीढ़ मानती सरकार
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा को सर्वांगीण विकास की रीढ़ मानती है और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में गुणवत्तापूर्ण, आधुनिक एवं सुलभ शिक्षा हर विद्यार्थी तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि निजी और सरकारी स्कूलों के बीच की खाई को पाटना सरकार का प्रमुख उद्देश्य है। इसी दिशा में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में डे बोर्डिंग स्कूल स्थापित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक चरण में प्रदेश सरकार द्वारा 20 राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल बनाए जा रहे हैं, जिनमें से केवल कांगड़ा जिला में ही 8 स्कूल प्रस्तावित हैं। इनमें से 5 स्कूलों का निर्माण कार्य प्रारंभ भी कर दिया गया है।

नैशनल अचीवमैंट सर्वे में 5वें स्थान पर पहुंचा हिमाचल
शिक्षा मंत्री ने बताया कि वर्ष 2021 के नैशनल अचीवमैंट सर्वे में हिमाचल प्रदेश 21वें स्थान पर था, जो अब 5वें स्थान पर पहुंच गया है। एएसईआर-2024 सर्वे में भी प्रदेश तीसरे स्थान पर रहा है। यह उपलब्धियां प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग के समर्पित प्रयासों का परिणाम है। इस मौके पर शिक्षा मंत्री ने राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल साइट पर दो पौधों को भी रोपा। फतेहपुर के विधायक भवानी सिंह पठानिया ने इन परियोजनाओं को क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इससे न केवल स्थानीय छात्रों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा सुलभ होगी, बल्कि यह संस्थान शिक्षा के एक आदर्श मॉडल के रूप में स्थापित होगा। उन्होंने कहा कि रैहन को विधानसभा क्षेत्र का शिक्षा हब बनाने के लिए वह प्रयासरत हैं। 

ये रहे माैके पर माैजूद
इस अवसर पर एसडीएम विश्रुत भारती, उपनिदेशक उच्च शिक्षा विकास महाजन, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता जगतार सिंह, जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता विकास बक्शी, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष कर्ण पठानिया, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन जीत कुमार शर्मा, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष रवि, विभिन्न विभागों के अधिकारी, पंचायतों के प्रतिनिधि, समाजसेवी संगठनों के सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
हिमाचल की खबरें व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए इस Link पर करें क्लिक

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!