Edited By Swati Sharma, Updated: 22 Mar, 2026 12:48 PM

Himachal Earthquake : हिमाचल प्रदेश के भूकंपीय दृष्टि से अति-संवेदनशील जिले मंडी में शनिवार मध्य रात्रि को भूकंप के हल्के झटके लगे है। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 2.4 मापी गई। वहीं, भूकंप का समय रात 12 बजकर 15 मिनट दर्ज किया गया है। हालांकि...
Himachal Earthquake : हिमाचल प्रदेश के भूकंपीय दृष्टि से अति-संवेदनशील जिले मंडी में शनिवार मध्य रात्रि को भूकंप के हल्के झटके लगे है। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 2.4 मापी गई। वहीं, भूकंप का समय रात 12 बजकर 15 मिनट दर्ज किया गया है। हालांकि झटके कुछ ही सेकंड के लिए थे।
भूकंप का केंद्र और गहराई
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, इस भूकंप का केंद्र मंडी में 31.47 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 76.97 डिग्री पूर्वी देशांतर पर जमीन की सतह से मात्र 5 किलोमीटर की गहराई पर था। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 2.4 मापी गई। तीव्रता कम रहने की वजह से इसका व्यापक असर महसूस नहीं किया गया और किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।
अधिकारियों ने की पुष्टि
राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि स्थिति पूरी तरह सामान्य है। किसी तरह का जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है। गौरतलब है कि पिछले कुछ वर्षों में मंडी, कुल्लू, लाहौल-स्पीति और किन्नौर जिलों में लगातार कम तीव्रता के झटके दर्ज किए गए हैं, जो भू-गर्भ में हो रही हलचलों का संकेत हैं।
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें