Edited By Kuldeep, Updated: 12 Mar, 2026 07:45 PM

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा वीरवार को 12वीं कक्षा के हिंदी विषय की परीक्षा का आयोजन करवाया गया। इस दौरान बोर्ड की ओर से गठित उड़नदस्तों ने 6 अभ्यर्थियों से नकल संबंधी सामग्री पकड़ी है।
धर्मशाला (विवेक): हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा वीरवार को 12वीं कक्षा के हिंदी विषय की परीक्षा का आयोजन करवाया गया। इस दौरान बोर्ड की ओर से गठित उड़नदस्तों ने 6 अभ्यर्थियों से नकल संबंधी सामग्री पकड़ी है। शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि शिक्षा बोर्ड पूरी पारदर्शिता के साथ परीक्षाएं करवा रहा है। नकल रोकने के लिए पूरी व्यवस्था की गई है। इसके चलते ही 12 मार्च को हुई हिंदी विषय की परीक्षा में हमीरपुर जिले से 4, जबकि कुल्लू जिले से 2 अभ्यर्थियों को नकल करते हुए पकड़ा गया है। उन्होंने बताया कि नकल के साथ पकड़े गए अभ्यर्थियों के यूएमसी केस बनाए गए हैं।