Edited By Vijay, Updated: 16 Nov, 2023 10:43 PM

लाहौल घाटी के आराध्य देव राजा घेपन और देवी भोटी का हिडिम्बा माता के साथ हुए महामिलन के हजारों श्रद्धालु साक्षी बने। गौर रहे कि लाहौल घाटी के आराध्य देव राजा घेपन और देवी भोटी 20 अक्तूबर से लाहौल भ्रमण पर निकले हैं।
केलांग (प्रेम लाल): लाहौल घाटी के आराध्य देव राजा घेपन और देवी भोटी का हिडिम्बा माता के साथ हुए महामिलन के हजारों श्रद्धालु साक्षी बने। गौर रहे कि लाहौल घाटी के आराध्य देव राजा घेपन और देवी भोटी 20 अक्तूबर से लाहौल भ्रमण पर निकले हैं। इसी कड़ी में चंद्रा घाटी और पट्टन घाटी के विभिन्न गांवों के भ्रमण के बाद वीरवार को जाहलमा गांव पहुंचे। जहां पर राजा घेपन और देवी भोटी का हिडिम्बा माता के साथ महामिलन हुआ।
6 वर्षों के बाद हुए दिल को छू लेने वाले इस महामिलन को देखकर बड़ी संख्या में श्रद्धालु भावुक हो गए। हर कोई इस नजारे को देख कर नतमस्तक हो गया और हर कोई इस क्षण को अपने मोबाइल में कैद करना चाह रहा था। माता हिडिम्बा के गुर द्वारा आगे उदयपुर, त्रिलोकनाथ जाना भविष्यवाणी पर निर्भर करेगा। महामिलन के समय जय राजा घेपन, देवी भोटी और जय माई हिडिम्बा के उद्घोष से समूचा इलाका भक्तिमय हो गया।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here