Alert! पंडोह डैम से छोड़ा जाएगा पानी, लाेगाें काे ब्यास नदी किनारे न जाने की सख्त हिदायत

Edited By Vijay, Updated: 29 Nov, 2025 07:14 PM

water will be released from pandoh dam

पंडोह डैम के जलस्तर में हुई वृद्धि के मद्देनजर जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। डैम के गेट खोलकर ब्यास नदी में लगभग 5000 क्यूसेक पानी छोड़ा जाएगा, जिसके चलते नदी के जलस्तर में भारी बढ़ाैतरी होने की संभावना है।

मंडी (रजनीश): पंडोह डैम के जलस्तर में हुई वृद्धि के मद्देनजर जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। डैम के गेट खोलकर ब्यास नदी में लगभग 5000 क्यूसेक पानी छोड़ा जाएगा, जिसके चलते नदी के जलस्तर में भारी बढ़ाैतरी होने की संभावना है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि डैम की सुरक्षा और जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए यह पानी छोड़ना आवश्यक है। पानी छोड़े जाने से ब्यास नदी का बहाव तेज और खतरनाक हो सकता है, इसलिए नदी के किनारे रहने वाले लोगों और आसपास के क्षेत्र में गतिविधियों में शामिल नागरिकों को अत्यधिक सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आम जनता से अपील की है। उन्होंने कहा कि जलस्तर बढ़ने के खतरे को देखते हुए सभी लोगों से अनुरोध है कि वे इस दौरान नदी के पास बिल्कुल न जाएं। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा है कि बच्चे, मवेशी या कोई अन्य व्यक्ति नदी के करीब न जाए। प्रशासन ने किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए सुरक्षा नियमों का पालन करना अनिवार्य बताया है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे नदी के किनारों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!