हिमाचल के अधिकृत मंदिरों को मास्टर प्लान के तहत किया जाएगा विकसित : मुकेश अग्निहोत्री

Edited By Vijay, Updated: 10 Jun, 2023 06:12 PM

deputy cm and pwd minister in jawalamukhi temple

हिमाचल प्रदेश सरकार अधिकृत मंदिरों में बेहतर व्यवस्थाएं श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध करवाना चाहती है, जिसके लिए मंदिरों को मास्टर प्लान के अंतर्गत विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश के मंदिरों को रोपवे से भी जोड़ रही है इसके अलावा और भी...

ज्वालामुखी (पंकज/नितेश): हिमाचल प्रदेश सरकार अधिकृत मंदिरों में बेहतर व्यवस्थाएं श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध करवाना चाहती है, जिसके लिए मंदिरों को मास्टर प्लान के अंतर्गत विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश के मंदिरों को रोपवे से भी जोड़ रही है इसके अलावा और भी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। मंदिरों की व्यवस्था को कैसे बेहतर बनाया जाए इसके लिए अधिकारियों व बुद्धिजीवियों से संवाद किए जा रहे हैं। यह बात उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शनिवार को शक्तिपीठ ज्वालामुखी में शीश के उपरांत पत्रकार वार्ता में कही। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि वह देश के बड़े मंदिरों में भी जाकर आए हैं और वहां की व्यवस्थाएं देखकर यहां पर भी बड़े मंदिरों की तर्ज पर व्यवस्था करने जा रहे हैं ताकि श्रद्धालुओं को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के चप्पे-चप्पे में मंदिर बसे हुए हैं और यह हमारी आस्था के साथ जुड़े हुए हैं। राजनीतिक विषय से इनका कोई महत्व नहीं है, इसलिए लोगों की आस्था से जुड़े इन ऐतिहासिक तीर्थ स्थलों को और भी बेहतर तरीके से बढ़ावा दिया जाएगा ताकि धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिल सके। मुकेश अग्निहोत्री अपनी धर्म पत्नी के साथ मां ज्वालामुखी के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचे थे। मंदिर प्रशासन की तरफ से तहसीलदार खुंडिया और तहसीलदार ज्वालामुखी ने उनको माता की तस्वीर चुनरी और प्रसाद भेंट कर सम्मानित किया।

प्रदेश के हर कोने में हो रहा समान विकास : विक्रमादित्य सिंह
वहीं लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भी शक्तिपीठ ज्वालामुखी में मां ज्वाला की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। पुजारी वर्ग द्वारा उन्हें विधिवत पूजा-अर्चना करवाई गई। विक्रमादित्य सिंह को मंदिर प्रशासन की तरफ से तस्वीर व सिरोपा भी भेंट किया गया। विक्रमादित्य सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रदेश के हर कोने में समान विकास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वह 3 दिन तक चम्बा के दौरे पर थे और वहां पर उन्होंने कई लोकार्पण किए। उन्होंने सड़कों और पुलों के कार्य में तेजी लाने के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की और उन्हें दिशा-निर्देश दिए कि सभी कार्य तेजी से किए जाएं और लोगों को उनका लाभ मिल सके। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश हर कोने में विकास करवाने के लिए आई है। चाहे वह कांगड़ा जिला हो या चम्बा या कोई अन्य क्षेत्र हर क्षेत्र में विकास किया जाएगा। प्रदेश के हर कोने में सड़कों व पुलों के निर्माण कार्य तेजी से किए जाएंगे और इसके लिए हर प्रकार से सहयोग किया जाएगा। 

विधायक संजय रत्न के घर पहुंचे उपमुख्यमंत्री
बता दें कि उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री शनिवार को कांग्रेस विधायक संजय रत्न के घर उनके पिता स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय पंडित सुशील रत्न के चतुर्थ वार्षिक श्राद्ध में उनके निमंत्रण पर शामिल होने पहुंचेे थे। उनके साथ लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह, विधायक राजेंद्र राणा, पूर्व मंत्री आशा कुमारी, पूर्व विधायक अजय महाजन, कांग्रेसी नेता सुरेंद्र मनकोटिया व संदीप मांटा भी थे।

 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!