हमीरपुर की बेटी ने बढ़ाया हिमाचल का मान, भारतीय सेना में बनी बड़ी ऑफिसर

Edited By Vijay, Updated: 03 Mar, 2026 03:37 PM

deepika patial becomes lieutenant colonel

हिमाचल प्रदेश की बेटियां अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर लगातार प्रदेश का मान बढ़ा रही हैं। इसी कड़ी में जिला हमीरपुर के भोटा के साथ लगती मोरसू-सुल्तानी पंचायत के गांव चुआण की बेटी दीपिका पटियाल ने भारतीय सेना में एक बड़ा मुकाम हासिल किया है।

हमीरपुर/भोटा (वर्मा): हिमाचल प्रदेश की बेटियां अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर लगातार प्रदेश का मान बढ़ा रही हैं। इसी कड़ी में जिला हमीरपुर के भोटा के साथ लगती मोरसू-सुल्तानी पंचायत के गांव चुआण की बेटी दीपिका पटियाल ने भारतीय सेना में एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। दीपिका को सेना में पदोन्नति देकर लैफ्टिनैंट कर्नल के पद से नवाजा गया है, जो पूरे क्षेत्र और प्रदेश के लिए गर्व का विषय है।

दीपिका को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मेघालय के शिलांग स्थित मिलिट्री हॉस्पिटल में सौंपी गई। वहां आयोजित एक विशेष समारोह में सेना के उच्च अधिकारियों ने उन्हें लैफ्टिनैंट कर्नल के रैंक से सुशोभित किया। इस भावुक और गौरवमयी पल के साक्षी दीपिका के पिता शिव कुमार, माता सोमलता और उनकी दोनों बहनें बनीं। परिवार की मौजूदगी में बेटी के कंधों पर सितारे लगते देख माता-पिता की खुशी का ठिकाना नहीं था।

पिता शिव कुमार ने बताया कि दीपिका ने अपनी 10वीं की पढ़ाई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोटा से और 12वीं की पढ़ाई मेडिकल साइंस में राजकीय सीनियर सैकेंडरी स्कूल डिडवीं से पूरी की। इसके बाद दीपिका ने पुणे के आर्मी मेडिकल कॉलेज से वर्ष 2006 से 2009 तक बीएससी नर्सिंग की डिग्री हासिल की और वर्ष 2010 में लैफ्टिनैंट का कमीशन पास कर सेना में शामिल हुईं।

दीपिका का सैन्य सफर उपलब्धियों भरा रहा है। वर्ष 2015 में वह कैप्टन बनीं और मिलिट्री हॉस्पिटल जयपुर में अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद वर्ष 2016 में उनकी पोस्टिंग कमांड हॉस्पिटल चंडीगढ़ और 2021 में गोलकुंडा मिलिट्री हॉस्पिटल में हुई। अपनी निरंतर बेहतरीन सेवाओं के चलते अब उन्हें मिलिट्री हॉस्पिटल शिलांग में लैफ्टिनैंट कर्नल के पद पर पदोन्नत किया गया है।

दीपिका की इस उपलब्धि पर न केवल उनके मायके बल्कि ससुराल पक्ष में भी खुशी की लहर दौड़ गई है। जानकारी के अनुसार दीपिका के पति यूके में एक आईटी कंपनी में कंसल्टैंट के तौर पर कार्यरत हैं। बेटी के इस उच्च पद पर पहुंचने से गांव वाले भी खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!