ड्यूटी पर तैनात बेलदार की हृदय गति रुकने से मौत

Edited By Vijay, Updated: 20 Jan, 2021 08:23 PM

death of pwd employee due to heart attack

लोक निर्माण विभाग सब डिवीजन धनेटा में कार्यरत बेलदार की रात को हृदय गति रुक जाने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बलदेव सिंह पुत्र मोठू राम ग्राम टंग डाकखाना झलान का रहने वाला था और लोक निर्माण विभाग धनेटा में बेलदार के पद पर कार्यरत था तथा रात को...

नादौन (जैन): लोक निर्माण विभाग सब डिवीजन धनेटा में कार्यरत बेलदार की रात को हृदय गति रुक जाने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बलदेव सिंह पुत्र मोठू राम ग्राम टंग डाकखाना झलान का रहने वाला था और लोक निर्माण विभाग धनेटा में बेलदार के पद पर कार्यरत था तथा रात को चौकीदार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहा था। गत रात को ड्यूटी के दौरान उसे हार्ट अटैक आया और उसकी मौत हो गई।

लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता चरणजीत सिंह ने बताया कि सुबह सफाई कर्मचारी गया तो उसने बलदेव को आवाज लगाई लेकिन कोई जवाब नहीं आया। जब उसने अंदर जाकर देखा तो बलदेव सिंह बिस्तर पर मृत पड़ा था। सफाई कर्मचारी से जानकारी मिलने के बाद पुलिस व बलदेव सिंह के परिवार वालों को सूचित किया गया।

वहीं मृतक बलदेव के बेटे प्रदीप कुमार ने बताया कि उसके पिता दिल के मरीज थे, उनकी हार्ट अटैक होने से ही मृत्यु हुई है और किसी पर भी कोई शक नहीं है। मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचे थाना प्रभारी नीरज राणा ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि मृतक के परिवार वालों तथा दफ्तर के कर्मचारियों के बयान दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!