नयनादेवी मंदिर में तैनात लांगरी की हृदय गति रुकने से मौत

Edited By Vijay, Updated: 04 Jun, 2020 04:27 PM

death of person due to heart attack

विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नयनादेवी मंदिर के मुख्य लंगर में कार्यरत व्यक्ति की अचानक हृदय गति रुकने से मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान कमल (53) निवासी गांव अजनोल के रूप में की गई है।

नयनादेवी (मुकेश): विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नयनादेवी मंदिर के मुख्य लंगर में कार्यरत व्यक्ति की अचानक हृदय गति रुकने से मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान कमल (53) निवासी गांव अजनोल के रूप में की गई है। उक्त व्यक्ति श्री नयनादेवी के मुख्य लंगर में लांगरी के पद पर कार्यरत था। जानकारी के अनुसार वह वीरवार सुबह अपनी ड्यूटी पर आया था।

लंगर हाल में अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और उसे खून की उल्टी हुई, जिसके बाद उसे तुरंत नयनादेवी स्थित आयुर्वैदिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घवांडल रैफर किया गया, वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मंदिर न्यास के अधीक्षक रामकृष्ण शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर भेज दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!