Una: चिंतपूर्णी मंदिर में पंजाब के श्रद्धालु ने 25 तोले सोने का मुकुट व टीका किया अर्पित

Edited By Kuldeep, Updated: 16 Feb, 2026 05:27 PM

chintapurni gold crown offered

विश्व विख्यात मां चिंतपूर्णी के दरबार में सोमवार सुबह आरती के समय पंजाब से आए एक श्रद्धालु दंपति ने मां चिंतपूर्णी की पावन पिंडी पर लगभग 25 तोले सोने का मुकुट व टीका मां के चरणों में अर्पित किया।

चिंतपूर्णी (राकेश): विश्व विख्यात मां चिंतपूर्णी के दरबार में सोमवार सुबह आरती के समय पंजाब से आए एक श्रद्धालु दंपति ने मां चिंतपूर्णी की पावन पिंडी पर लगभग 25 तोले सोने का मुकुट व टीका मां के चरणों में अर्पित किया। मंदिर के पुजारी संदीप कालिया ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिपूर्वक पूजा करवाकर सुबह आरती के समय मुकुट व टीका मां की पावन पिंडी के चरणों में सुशोभित किया।

उन्होंने बताया कि श्रद्धालु दंपति पंजाब राज्य से संबंध रखता है और उन्होंने अपना नाम न बताने के लिए कहा है। उनके अनुसार श्रद्धालु दंपति ने बताया कि मां चिंतपूर्णी की उनके ऊपर असीम कृपा है और वह अपनी खुशी से मां के चरणों में गुप्त दान करना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि आधुनिक तकनीक कारीगरी से तैयार किया गया सोने का मुकुट मां की पावन पिंडी को अति सुशोभित कर रहा है। इस बहुमूल्य मुकुट व टीका की कीमत बाजार मूल्य में लगभग 45 से 50 लाख के बीच बताई जा रही है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!