भरमौर में बोलेरो जीप रावी नदी में गिरी, चालक की मौत

Edited By Vijay, Updated: 08 May, 2022 08:02 PM

death of driver in jeep accident

उपमंडल भरमौर के लूणा-सैली संपर्क मार्ग पर रविवार सुबह एक बोलेरो कैंपर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे गाड़ी में सवार चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान विजय कुमार (27) पुत्र जगदीश चंद निवासी गांव व डाकघर थौड़ा तहसील नूरपुर जिला कांगड़ा के तौर पर हुई है।

भरमौर (ब्यूरो): उपमंडल भरमौर के लूणा-सैली संपर्क मार्ग पर रविवार सुबह एक बोलेरो कैंपर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे गाड़ी में सवार चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान विजय कुमार (27) पुत्र जगदीश चंद निवासी गांव व डाकघर थौड़ा तहसील नूरपुर जिला कांगड़ा के तौर पर हुई है। भरमौर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। बताया जा रहा है कि विजय कुमार रविवार सुबह ही अपने रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में भाग लेने के लिए आ रहा था कि लूणा के पास गाड़ी को मोड़ते हुए चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया, जिससे गाड़ी सीधे रावी नदी में गिर गई। जानकारी के अनुसार जिस समय हादसा हुआ उस दौरान स्थानीय दुकानदार अपनी दुकानें खोल रहे थे। गाड़ी के रावी में गिरने की आवाज सुनकर सभी घटनास्थल की तरफ दौड़े ताकि गाड़ी में सवार को बचाया जा सके लेकिन जब तक गाड़ी को रावी के गहरे पानी से चालक को निकाला गया, तब तक विजय की सांसें थम चुकी थीं। 

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने गैहरा चौकी की पुलिस को दुर्घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर आकर चश्मदीद लोगों के बयान दर्ज किए तथा मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दी। शव को कब्जे में लेकर भरमौर अस्पताल पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम व अन्य औपचारिकताओं को पूरा किया गया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। उधर, डीएसपी चम्बा अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस की टीम को मौके पर भेज दिया गया था जो लोगों के बयान दर्ज करके जांच कर रही है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!