Edited By Swati Sharma, Updated: 14 Mar, 2026 11:53 AM

Kinnaur Road Accident: हिमाचल प्रदेश के जिला किन्नौर में रिकांगपिओ-पांगी नेशनल हाईवे पर शुक्रवार दोपहर एक हृदयविदारक सड़क हादसा पेश आया। इस दुर्घटना में रिकांगपिओ कोर्ट के एक युवा वकील की जान चली गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप...
Kinnaur Road Accident: हिमाचल प्रदेश के जिला किन्नौर में रिकांगपिओ-पांगी नेशनल हाईवे पर शुक्रवार दोपहर एक हृदयविदारक सड़क हादसा पेश आया। इस दुर्घटना में रिकांगपिओ कोर्ट के एक युवा वकील की जान चली गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
बचाव के लिए लगाई छलांग
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान प्रदीप कुमार (पुत्र भीष्म दास), निवासी गांव पांगी के रूप में हुई है। वह पेशे से एडवोकेट थे। बताया जा रहा है कि प्रदीप अपनी 'अप्लाइड फॉर' कार में सवार होकर अपने गांव पांगी से रिकांगपिओ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पांगी गेट के समीप अचानक उनकी कार अनियंत्रित हो गई। देखते ही देखते गाड़ी के अगले दोनों टायर सड़क से बाहर हवा में लटक गए। खुद को खतरे में देख प्रदीप कुमार ने जान बचाने के लिए गाड़ी से बाहर छलांग लगा दी। दुर्भाग्यवश, छलांग लगाने के बाद वह सीधे नदी में जा गिरे। पानी के बहाव और पत्थरों से टकराने के कारण उन्हें गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
गांव में शोक की लहर
सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। रिकांगपिओ थाना से पुलिस टीम और रेस्क्यू कर्मियों ने शव को नदी से बाहर निकाला। वहीं, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। इस घटना के बाद मृतक के गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें