बाबा बालकनाथ के दर्शन को आए श्रद्धालु की सीढ़ियों पर गिरने से मौत, परिवार में छाया मातम

Edited By Swati Sharma, Updated: 22 Mar, 2026 11:10 AM

devotee visiting for baba balaknath darshan dies after falling on the stairs

Hamirpur News : हिमाचल प्रदेश के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल दियोटसिद्ध स्थित बाबा बालकनाथ मंदिर में शनिवार रात एक हृदयविदारक हादसा पेश आया। यहां मंदिर में शीश नवाने पहुंचे पंजाब के एक 55 वर्षीय श्रद्धालु की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। बताया...

Hamirpur News : हिमाचल प्रदेश के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल दियोटसिद्ध स्थित बाबा बालकनाथ मंदिर में शनिवार रात एक हृदयविदारक हादसा पेश आया। यहां मंदिर में शीश नवाने पहुंचे पंजाब के एक 55 वर्षीय श्रद्धालु की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि व्यक्ति मंदिर की सीढ़ियां चढ़ते समय अचानक गिर पड़ा और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

दर्शन के दौरान हुआ हादसा

मृतक की पहचान विजय कुमार (55 वर्ष), पुत्र महेंद्र दास, निवासी गांव सरियाणा (मुकेरियां, जिला होशियारपुर, पंजाब) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, शनिवार रात करीब 8:30 से 9:00 बजे के बीच विजय कुमार मंदिर परिसर में दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान अचानक वह सीढ़ियों पर गिर गए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

जांच में जुटी पुलिस

प्रारंभिक जांच में मौत का कारण सीढ़ियों से गिरना माना जा रहा है, लेकिन यह भी माना जा रहा है कि श्रद्धालु को 'साइलेंट हार्ट अटैक' आया हो सकता है। संभावना जताई जा रही है कि अटैक आने के कारण वह बेसुध होकर गिरे और चोट लगने से स्थिति और बिगड़ गई। डीएसपी बड़सर लालमन शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सटीक कारणों का खुलासा हो पाएगा।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!