मोटरसाइकिल की टक्कर से 5 साल की मासूम की मौत

Edited By Vijay, Updated: 26 Sep, 2018 08:55 PM

death of 5 year old innocent due to hit by bike

गंगथ-इदौरा मार्ग पर पंदोड के पास एक मोटरसाइकिल सवार ने 5 वर्षीय बच्ची को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब मासूम जिया पुत्री रविंद्र सिंह निवासी पंदोड स्कूल की छुट्टी के बाद अपने घर जा रही थी।

गंगथ: गंगथ-इदौरा मार्ग पर पंदोड के पास एक मोटरसाइकिल सवार ने 5 वर्षीय बच्ची को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब मासूम जिया पुत्री रविंद्र सिंह निवासी पंदोड स्कूल की छुट्टी के बाद अपने घर जा रही थी। हादसे के तुरंत बाद घायल बच्ची को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। गंगथ पुलिस ने इस संबंध में मोटरसाइकिल सवार साहिल पुत्र कृपाल सिंह निवासी अटाहडा के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। गंगथ पुलिस चौकी प्रभारी पवन गुप्ता ने बताया कि बच्ची के पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!