टकरेड़ा में आवारा कुत्तों का खूनी तांडव: बकरी के मासूम बच्चे को जिंदा नोचा

Edited By Jyoti M, Updated: 27 Feb, 2026 03:27 PM

stray dogs maul a baby goat in takreda

उपमंडल घुमारवीं की ग्राम पंचायत घुमारवीं के क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव टकरेड़ा में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। गांव निवासी सुमन देवी पत्नी स्वर्गीय जगन्नाथ शर्मा की पशुशाला में बंधी बकरी के मासूम बच्चे को आवारा कुत्तों के झुंड ने...

घुमारवीं, (जम्वाल): उपमंडल घुमारवीं की ग्राम पंचायत घुमारवीं के क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव टकरेड़ा में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। गांव निवासी सुमन देवी पत्नी स्वर्गीय जगन्नाथ शर्मा की पशुशाला में बंधी बकरी के मासूम बच्चे को आवारा कुत्तों के झुंड ने बेरहमी से नोच डाला, जिससे उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार आवारा कुत्तों का झुंड सुमन देवी की पशुशाला में घुस गया और बकरी के बच्चे पर हमला बोल दिया। शोर सुनकर सुमन देवी जब वहां पहुंची तो कुत्ते बकरी के बच्चे को आधा खा चुके थे। सुमन ने बताया कि पति के देहांत के बाद परिवार पशुपालन पर निर्भर है।

उन्होंने प्रशासन से मुआवजा और आवारा कुत्तों के स्थायी समाधान की गुहार लगाई। पूर्व प्रधान किशोरी लाल शर्मा, पूर्व उपप्रधान अरविंद महाजन, वासुदेव एवं हिमाचल किसान जन कल्याण सभा के प्रदेशाध्यक्ष बृज लाल शर्मा ने घटना को गंभीर बताते हुए प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की तथा राहत राशि देने का आग्रह किया है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!