Shimla: सतलुज नदी से युवक का शव बरामद, 3 दिन पहले जगातखाना पुल से लगाई थी छलांग

Edited By Vijay, Updated: 28 Apr, 2026 05:05 PM

deadbody of youth recovered from satluj river

हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला के उपमंडल रामपुर बुशहर को निरमंड की सात पंचायतों से जोड़ने वाले जगातखाना पुल से सतलुज नदी में छलांग लगाने वाले युवक का शव तीन दिन की कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार बरामद कर लिया गया है।

रामपुर बुशहर (नोगल): हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला के उपमंडल रामपुर बुशहर को निरमंड की सात पंचायतों से जोड़ने वाले जगातखाना पुल से सतलुज नदी में छलांग लगाने वाले युवक का शव तीन दिन की कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार बरामद कर लिया गया है। मंगलवार सुबह एनडीआरएफ की टीम ने करीब 2 घंटे के सर्च ऑप्रेशन के बाद शव को नदी से बाहर निकाला।

जानकारी के अनुसार तीन दिन पहले दोपहर के समय रोहित (20) पुत्र गोपाल दास, निवासी अप्पर ल्हासा (थांटी) ने जगातखाना पुल से सतलुज नदी में छलांग लगा दी थी। घटना के बाद से ही युवक की तलाश की जा रही थी। मंगलवार को एनडीआरएफ के जवानों ने नदी में गहन तलाशी अभियान चलाया और दोपहर करीब 12 बजे शव को ढूंढने में सफलता हासिल की।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खनेरी अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। युवक ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया, पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। मामले की पुष्टि डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने की है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!