घर से घास काटने निकला था युवक, गोबिंदसागर झील में तैरता मिला शव

Edited By Vijay, Updated: 10 Jun, 2021 07:52 PM

deadbody of youth found in gobindsagar lake

झंडूता पुलिस को गोबिंदसागर झील में संघ बोटघाट डाहड़ में एक शव पानी में तैरता हुआ मिला। जब इस शव को लोगों ने देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को झील से बाहर निकाला।

झंडूता (कपिल): झंडूता पुलिस को गोबिंदसागर झील में संघ बोटघाट डाहड़ में एक शव पानी में तैरता हुआ मिला। जब इस शव को लोगों ने देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को झील से बाहर निकाला। मृतक की पहचान बिट्टू राम (30) पुत्र बृज लाल निवासी गांव संघ डाकघर जबलू तहसील झंडूता जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। परिजनों ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि बिट्टू बुधवार सुबह के समय घास लाने के लिए गया था तथा उसके बाद वापस घर नहीं आया था।

आशंका जताई जा रही है कि घास काटते समय वह ढांक से झील में गिर गया होगा और झील में उसकी डूबने से मृत्यु हो गई। परिजनों ने किसी पर भी संदेह जाहिर नहीं किया है। झंडूता पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है। झंडूता थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!