Una: महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन हरमनप्रीत कौर ने चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेका

Edited By Kuldeep, Updated: 04 Feb, 2026 05:20 PM

cricket team harmanpreet kaur chintpurni darshan

महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन हरमनप्रीत कौर माता श्री चिंतपूर्णी जी के दरबार में नतमस्तक हुईं। इस मौके पर चिंतपूर्णी मंदिर के पुजारी राजेश कालिया ने विधिवत रूप से वैदिक मंत्रों का उच्चारण कर पूजा-अर्चना करवाई।

चिंतपूर्णी (राकेश): महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन हरमनप्रीत कौर माता श्री चिंतपूर्णी जी के दरबार में नतमस्तक हुईं। इस मौके पर चिंतपूर्णी मंदिर के पुजारी राजेश कालिया ने विधिवत रूप से वैदिक मंत्रों का उच्चारण कर पूजा-अर्चना करवाई। इस मौके पर नैशनल प्लेयर संदीप कुमार के ऑटोग्राफ मांगने पर उन्होंने ऑटोग्राफ भी दिया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि उनके जीवन में कभी भी न भूलने वाला पल वह है जब वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उनके हाथ में आई थी। इसके अलावा उन्होंने युवा लड़कियों को संदेश देते हुए कहा कि मेहनत ही सफलता का रास्ता है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!