डल्हौजी में आभूषण चोरी के आरोपी दंपति दिल्ली से गिरफ्तार

Edited By Kaku Chauhan, Updated: 10 Jan, 2022 05:12 PM

couple arrested for stealing jewelery in dalhousie from delhi

पर्यटन नगरी डल्हौजी में आभूषण की दुकान से मंगलसूत्र चोरी करने के आरोपी दंपति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को दिल्ली में गिरफ्तार किया गया है। मुकदमा दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। 18 दिसम्बर 2021 को पंजाब का एक दंपति डल्हौजी घूमने आया...

चम्बा (काकू): पर्यटन नगरी डल्हौजी में आभूषण की दुकान से मंगलसूत्र चोरी करने के आरोपी दंपति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को दिल्ली में गिरफ्तार किया गया है। मुकदमा दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। 18 दिसम्बर 2021 को पंजाब का एक दंपति डल्हौजी घूमने आया था। इस दौरान खरीददारी करने के बहाने कोर्ट रोड डल्हौजी में एक आभूषण की दुकान में पहुंचे। यहां पर दंपति ने दुकान से सोने का मंगलसूत्र चोरी कर लिया। इसके बाद दंपति वहां से चला गया। चोरी की यह वारदात दुकान में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई। दुकानदार ने इसकी शिकायत पुलिस थाना डल्हौजी में दर्ज करवाई।

दुकानदार की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। इसके लिए एक जांच टीम गठित की। पुलिस को आरोपियों के दिल्ली में होने का सुराग मिला। इसके बाद पुलिस की टीम दिल्ली रवाना हुई और 9 जनवरी को आरोपियों को दिल्ली में गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद उन्हें डल्हौजी लाया गया। डी.एस.पी. डल्हौजी विशाल वर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!