Kullu: लिव-इन पार्टनर की हत्या, आरोपी महिला गिरफ्तार

Edited By Kuldeep, Updated: 10 Mar, 2026 10:08 PM

kullu partner woman man murder

कुल्लू जिले की ऊझी घाटी के पतलीकूहल क्षेत्र में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

कुल्लू (संजीव): कुल्लू जिले की ऊझी घाटी के पतलीकूहल क्षेत्र में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान रंजीत सिंह (निवासी लोमच, लाहौल-स्पीति) के रूप में हुई है, जो राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाहलमा में चपड़ासी के पद पर कार्यरत था। पुलिस ने इस मामले में मृतक की लिव-इन पार्टनर को हिरासत में लेकर हत्या का मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार रंजीत सिंह पिछले करीब 5 वर्षों से पतलीकूहल की एक महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। घटना की रात 9 मार्च को रंजीत महिला के कमरे पर गया था, जहां दोनों में किसी बात को लेकर तीखी बहस और झगड़ा हुआ। 10 मार्च को उसी महिला ने पुलिस को सूचना दी कि रंजीत सोकर नहीं उठ रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां रंजीत का शव बिस्तर पर पड़ा मिला। प्रारंभिक जांच में मृतक के गले, छाती और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट और खरोंच के निशान पाए गए। मृतक की पत्नी ने पुलिस को दिए बयान में महिला के साथ रंजीत के संबंधों की पुष्टि की है। घटनास्थल का निरीक्षण करने के लिए फोरैंसिक टीम को बुलाया गया था। टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर हिरासत में ले लिया है। उन्होंने कहा कि फोरैंसिक रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का खुलासा होगा और आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। गौर रहे कि कुल्लू घाटी में पिछले तीन महीनों में हत्या का यह 5वां मामला है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!