Edited By Vijay, Updated: 28 Oct, 2022 09:13 PM

हिमाचल में विधानसभा चुनाव को लेकर जारी प्रचार के बीच भाजपा सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस शनिवार को एक चार्जशीट सार्वजनिक करेगी। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश चुनाव समिति के अध्यक्ष सुखविंदर...
शिमला (राक्टा): हिमाचल में विधानसभा चुनाव को लेकर जारी प्रचार के बीच भाजपा सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस शनिवार को एक चार्जशीट सार्वजनिक करेगी। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश चुनाव समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता पवन खेड़ा और प्रदेश मीडिया विभाग की चेयरमैन अलका लांबा संबंधित आरोप पत्र को जारी करेंगे। सूत्रों के अनुसार चार्जशीट में मुख्यमंत्री के साथ ही 10 मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के कई आरोप दागे गए हैं। इसके साथ ही बोर्डों-निगमों के चेयरमैन, वाइस चेयरमैन और कुछ अफसरों पर भी गंभीर आरोप लगाए जाने की सूचना है। दावा किया जा रहा है कि चार्जशीट में तथ्यों के आधार पर भी मामलों को शामिल किया गया है।
प्रदेश में चार्जशीट का खेल पुराना
हिमाचल की राजनीति में चार्जशीट का खेल पुराना है। विपक्ष में रहते सत्ताधारी दल के खिलाफ चार्जशीट लाना यहां एक रिवायत जैसा बन गया है। पूर्व में जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी तो भाजपा ने भी विपक्ष में रहते हुए वीरभद्र सरकार के खिलाफ चार्जशीट लाई थी। उससे पहले धूमल सरकार के खिलाफ भी कांग्रेस ने विपक्ष में रहते हुए चार्जशीट जारी की थी।
भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार को दिया बढ़ावा : लांबा
कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ तैयार की गई चार्जशीट शनिवार को सार्वजनिक कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने अपने 5 साल में भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है, जिसका खुलासा आरोप पत्र के माध्यम से तथ्यों के साथ किया जाएगा।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here