गंभीर चुनौतियों से गुजर रहा देश, नाम बदलने तक के हो रहे प्रयास : प्रतिभा सिंह

Edited By Vijay, Updated: 07 Sep, 2023 09:21 PM

congress state president pratibha singh

प्रदेश कांग्रेस ने वीरवार को सभी जिला मुख्यालयों में पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ पर भारत जोड़ो पदयात्रा सम्मेलन आयोजित किए। शिमला में सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रतिभा सिंह ने.....

शिमला (राक्टा): प्रदेश कांग्रेस ने वीरवार को सभी जिला मुख्यालयों में पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ पर भारत जोड़ो पदयात्रा सम्मेलन आयोजित किए। शिमला में सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रतिभा सिंह ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का उल्लेख करते हुए देश में पार्टी को विघटनकारी ताकतों के खिलाफ उनकी इस आवाज को बुलंद करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा आज जिस प्रकार संविधान से छेड़छाड़ कर देश का नाम बदलने तक का प्रयास कर रही है, उसके विरुद्ध देश के लोगों को जागृत करने के लिए राहुल गांधी की आवाज को बुलंद करना होगा। 

महंगाई-बेरोजगारी ने छूईं नई ऊंचाइयां, 15 लाख भी खातों में नहीं आए
प्रतिभा सिंह ने केंद्र की गलत नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि देश आज गंभीर चुनौतियों से गुजर रहा है। लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। संवैधानिक संस्थाओं के अधिकारों का हनन किया जा रहा है। उन्होंने पार्टी के सभी नेताओं को एकजुट होकर राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करने का आग्रह करते हुए कहा कि देश को कांग्रेस से बड़ी उम्मीदें हैं, जिन्हें उन्हें हर हाल में पूरा करना है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की चुनावी घोषणाएं जुमला साबित हुई हैं। महंगाई व बेरोजगारी ने नई ऊंचाइयां छूई हैं। विदेश से काला धन वापस लाकर दावा करने वाले अपने वायदे के अनुरूप जनता के खाते में 15-15 लाख की राशि भी नहीं डाल पाए। इसे मौके पर पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची, सीपीएस मोहन लाल ब्राक्टा, विधायक हरीश जनारथा, महापौर सुरेंद्र चौहान और उपमहापौर उमा कौशल के साथ ही अग्रणी संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकत्र्ता मौजूद रहे।

खतरे में लोकतंत्र : स्वास्थ्य मंत्री
इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता कर्नल डाॅ. धनी राम शांडिल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का अपना इतिहास है। कांग्रेस नेताओं ने राष्ट्र की एकता व अखंडता को कायम रखने के लिए कुर्बानियां दी हैं। उन्होंने कहा कि आज देश में लोकतंत्र खतरे में है। लोगों को आपस में लड़ाया जा रहा है। 

जनता को मालूम, क्यों रखा इंडिया नाम
प्रतिभा सिंह ने एक सवाल के जवाब में कहा कि महागठबंधन के नाम को भाजपा गलत तरीके से पेश कर रही है। उन्होंने कहा कि देश में लोकतंत्र ही हत्या होते देख मोदी सरकार के खिलाफ 24 से अधिक दल एकजुट हुए हैं। लोग पढ़े-लिखे हैं और जानते हैं कि महागठबंधन का क्या उद्देश्य है। किस लिए इसका नाम इंडिया रखा गया।

लोकसभा सत्र बुलाने का मकसद नहीं स्पष्ट
एक राष्ट्र-एक चुनाव के मुद्दे पर विशेष सत्र बुलाए जाने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में प्रतिभा सिंह ने कहा कि ये उड़ती-उड़ती चर्चा सुनी थी कि लोकसभा का सत्र होगा। इसका उद्देश्य क्या है, उसके बारे में अभी कुछ अवगत नहीं करवाया गया। जब तक मकसद स्पष्ट नहीं होगा, तब तक कुछ नहीं कहा जा सकता है। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!