Edited By Vijay, Updated: 02 Sep, 2022 11:44 PM

प्रदेश कांग्रेस जल्द ही भाजपा सरकार के खिलाफ चार्जशीट लाएगी। इसमें सरकार के काले कारनामों का विस्तृत उल्लेख होगा। यह बात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने शुक्रवार को पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि सरकार के खिलाफ...
शिमला (भूपिन्द्र): प्रदेश कांग्रेस जल्द ही भाजपा सरकार के खिलाफ चार्जशीट लाएगी। इसमें सरकार के काले कारनामों का विस्तृत उल्लेख होगा। यह बात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने शुक्रवार को पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि सरकार के खिलाफ चार्जशीट को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का चुनावी घोषणा पत्र जल्द जारी होगा। इसको तैयार करने की प्रक्रिया चल रही है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हिमाचल में लोगों ने कांग्रेस की सरकारों के काम को देखा है और कांग्रेस की 10 गारंटियां जारी होने के बाद भाजपा बैकफुट पर है, ऐसे में उसके नेता बचाव के लिए बयानबाजी कर रहे हैं।
प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस की 10 गारंटियां पार्टी के वचन हैं। राज्य में कांग्रेस की सरकार बनते ही इन्हें पूरा किया जाएगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अग्निवीर योजना प्रदेश के युवाओं के साथ छलावा है। राज्य के सैंकड़ों युवा सेना में जाने को उत्सुक हैं। मगर सेना से 23 साल की उम्र में रिटायर होने के बाद वह क्या करेगा? उन्होंने कहा कि हिमाचल लगातार केंद्र से राज्य के लिए अलग बटालियन की मांग कर रहा है। वह इस मुद्दे को पुरजोर तरीके से दिल्ली में उठाएंगी।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here