Hamirpur:"विधानसभा में अपने पाप छिपाने के लिए चिल्ला रहे सदर विधायक", कांग्रेस नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा का तीखा हमला

Edited By Vijay, Updated: 28 Mar, 2026 02:57 PM

congress leader dr pushpender verma

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने हमीरपुर सदर विधायक पर कड़ा प्रहार किया है। सर्किट हाऊस में प्रैसवार्ता करते हुए डॉ. वर्मा ने कहा कि सदर विधायक विधानसभा में जोर-जोर से चिल्लाकर अपने पापों को छिपाने का प्रयास कर रहे हैं।

हमीरपुर (राजीव): कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने हमीरपुर सदर विधायक पर कड़ा प्रहार किया है। सर्किट हाऊस में प्रैसवार्ता करते हुए डॉ. वर्मा ने कहा कि सदर विधायक विधानसभा में जोर-जोर से चिल्लाकर अपने पापों को छिपाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं को उठाने की बजाय विधायक सदन में केवल अपने परिवार, अपने खिलाफ चल रहे केसों और अपने क्रशर का रोना रोते हैं, जोकि दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश सरकार अवैध खनन के खिलाफ सख्त है और जो भी इसमें संलिप्त होगा, वह सलाखों के पीछे जाएगा।

चाचा-भाई की जमानत सुप्रीम कोर्ट से खारिज हुई और दोष सरकार को दे रहे
डॉ. वर्मा ने कहा कि विधायक विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, लेकिन उन्हें यह बताना चाहिए कि जयराम सरकार के समय हमीरपुर का बस अड्डा और मेडिकल कॉलेज क्यों नहीं बना? उन्होंने आरोप लगाया कि सदर विधायक 15 महीनों तक सत्ता में रहे और इस दौरान उन्होंने अपने लिए 150 करोड़ रुपए के ठेके लिए। विधायक के परिजनों के मामलों पर बोलते हुए डॉ. वर्मा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने विधायक के भाई व चाचा की जमानत याचिका खारिज की है। पुलिस ने कोर्ट में सही तथ्य पेश किए होंगे, तभी कोर्ट ने यह फैसला लिया, लेकिन विधायक इसके लिए भी पुलिस व सरकार को दोषी ठहराकर जनता की आंखों में धूल झोंक रहे हैं।

भाजपा में गए 9 लोगों के कारण जेपी नड्डा को गंवानी पड़ी कुर्सी
उपचुनावों पर बात करते हुए डॉ. वर्मा ने कहा कि चुनाव में हार-जीत लगी रहती है, लेकिन कांग्रेस के वोट बैंक में 100 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों की वजह से उपचुनाव हुए और जो 9 लोग भाजपा में गए, उन्होंने भाजपा को भी तहस-नहस कर दिया है। इन्हीं के कारण हिमाचल से संबंध रखने वाले जेपी नड्डा को राष्ट्रीय अध्यक्ष की कुर्सी से हाथ धोना पड़ा है और अब ये लोग भाजपा के भीतर भी खलबली मचा रहे हैं। वहीं, एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को रिटायरमैंट के बाद एक्सटैंशन (सेवा विस्तार) नहीं मिलना चाहिए। 

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!