बस-बाइक में टक्कर, गर्वभती महिला गंभीर हालत में चम्बा रैफर

Edited By Vijay, Updated: 09 Nov, 2019 08:17 PM

collision between bus and bike

सलूणी-ज्वाला सड़क पर बस व बाइक की टक्कर में बाइक चालक व एक महिला घायल हो गए। मिली जानकारी अनुसार एक निजी बस (एचपी 73ए-7386) हिमगिरि से चम्बा को जा रही थी कि लडेर नामक स्थान पर पहुंचने पर दूसरी ओर से आ रही एक बाइक सेे उसकी टक्कर हो गई।

सलूणी (शक्ति प्रसाद): सलूणी-ज्वाला सड़क पर बस व बाइक की टक्कर में बाइक चालक व एक महिला घायल हो गए। मिली जानकारी अनुसार एक निजी बस (एचपी 73ए-7386) हिमगिरि से चम्बा को जा रही थी कि लडेर नामक स्थान पर पहुंचने पर दूसरी ओर से आ रही एक बाइक सेे उसकी टक्कर हो गई। इस घटना में बाइक चालक व उसके पीछे बैठी महिला घायल हो गए, जिन्हें सिविल अस्पताल किहार लाया गया, जहां से गर्वभती महिला देखू पत्नी नागेश गांव शुक्राह को गंभीर हालत में मैडीकल अस्पताल चम्बा रैफर कर दिया जबकि बाइक चालक को उपचार के बाद घर भेज दिया।

घटना की सूचना मिलते ही किहार व तीसा की पुलिस टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने बस चालक विंद्रो राम पुत्र जय दियाल गांव किहार व बाइक चालक हेम राज पुत्र दुनी चंद गांव शुक्राह के खिलाफ  पुलिस थाना तीसा में क्रॉस मामला दर्ज कर बस व बाइक को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी। डीएसपी रामकर्ण राणा न क्रॉस मामला दर्ज होने की पुष्टि की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!